icc t20 world cup 2021 के लिए जब बुधवार को indian team की ऐलान हुआ तो उसमें Shikhar Dhawan का नाम शामिल ना होता देख कई लोग हैरान रह गए। 

t20 world cup से धवन को बाहर करने की वजह आई सामने, चयनकर्ता ने खुद किया खुलासा

यह भी पढ़ें:-किसके कहने पर अश्विन की हुई t20 world cup 2021 में वापसी

Shikhar Dhawan अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो गए हैं। वहीं इस बीच उन्हें टीम से बाहर होने का झटका भी मिला है। अनुभवी ओपनर को आखिर किस वजह से t20 world cup 2021 से बाहर किया गया, इसका खुलासा खुद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने की है।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शिखर धवन उन बड़े नामों में से एक हैं जिन्हें t20 world cup in india के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया है। हालांकि, चेतन शर्मा ने स्वीकार किया है कि धवन भारत के सीमित ओवरों के सेट अप का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन समय की जरूरत के हिसाब से अन्य खिलाड़ियों को माैका देने के लिए उन्हें कुछ आराम देने की थी।

Shikhar Dhawan ने जुलाई में srilanka  में सीमित ओवरों की श्रृंखला में भारत की कप्तानी की थी। चेतन ने कहा, "शिखर धवन हमारे लिए बहुत अहम खिलाड़ी हैं, वह श्रीलंका में कप्तान थे। क्या चर्चा हुई मैं इसके बारे में खुलासा नहीं कर सकता। वह अहम सदस्य हैं और वह लूप में है। लेकिन समय की जरूरत थी कि हम अन्य खिलाड़ियों को देखें और शिखर धवन को थोड़ा आराम दें, अन्यथा वह एक Duc खिलाड़ी हैं और वह बहुत जल्द वापसी करेंगे।"

मैनेजमेंट ने kl rahul, Rohit Sharma और Ishan kissan को तीन सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना है। चेतन ने कहा, "हमारे पास तीन सलामी बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन। ईशान मध्यक्रम में भी फिट हो सकते हैं। इसलिए किशन हमें बहुत सारे विकल्प दे रहे हैं। अगर हमें जरूरत पड़ी तो उनसे ओपनिंग भी करवा सकते हैं जैसे उन्होंने वनडे (श्रीलंका में) में किया था जब उन्होंने अर्धशतक बनाया था।'' गाैर हो कि t20 world cup 2021 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में शुरू हो रहा है। भारत अपने t20 world cup 2021 अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ उतरकर करेगा।


t20 world cup, t20 world cup 2021,kl rahul, Rohit Sharma,Virat Kohli, icc t20 world cup 2021