8 सितंबर की रात को, BCCI ने पूर्व कप्तान धोनी को मेंटर के तौर पर T 20 World Cup में खेलने बाली Indian Team में चुना गया था, और उस 8 सितंबर को ही उन पर ये आरोप लगाया गया था। पता चला है कि शिकायत BCCI एपेक्स काउंसिल में दर्ज करा दी गई है।

MS DHONI की बढ़ सकती है मुश्किलें,टीम इंडिया के मेंटर पद से हटाने के लिए सुरु हो गई हैं साजिश !


मध्य प्रदेश CRICKET संघ के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने यह आरोप लगाया है. गुप्ता पहले भी कई खिलाड़ियों और प्रशासकों पर इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। और अब उन्होंने एपेक्स काउंसिल के सदस्यों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि MS Dhoni की नियुक्ति रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है।

यह है Ms Dhoni के खिलाफ आरोप

गुप्ता ने आरोप इस आधार पर लगाया कि DHONI चेन्नई सुपर किंग्स IPL टीम के कप्तान थे। ऐसे में उनका टीम मेंटर बनना ठीक नहीं होगा। इस संबंध में उन्होंने BCCI से शिकायत की है।

जी हां, गुप्ता ने Sourav Ganguly और जय शाह समेत एपेक्स काउंसिल के सदस्यों को एक पत्र भेजा है। उन्होंने BCCI के संविधान के अनुच्छेद 38 (4) का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति दो अलग-अलग पदों पर नहीं रह सकता है। एपेक्स काउंसिल को इस बारे में कानूनी टीम से बात करनी पड़ेगी।

बेशक, धोनी एक टीम के कप्तान और दूसरी टीम के सलाहकार होंगे जो अपने खिलाड़ियों में रुचि रखते हैं। और इसे ठीक करने की जरूरत है। हम आपको बता दें कि  BCCI सचिव जय शाह ने खुद धोनी को मेंटर करने का ऐलान किया था। अब देखना यह होगा कि शाह इस आपत्ति पर क्या फैसला लेते हैं।